दो बैंककर्मी सहित 59 और संक्रमित निकले
जनपद में कुल संक्रमित मामले 1819, ठीक हुए 1278, मौत हुई 22, एक्टिव केस है 519
बिजनौर। स्टेट बैंक के दो कर्मचारियों सहित जिले के 59 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 1920 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1819 हो गई है। इनमें से लगभग 1278 लोगों ने कोरोना को शिकस्त दी, 22 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 519 हो गए हैं। सोमवार को भी जिले में एक ही दिन में 87 पॉजिटिव केस मिले थे।
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार मंगलवार को 59 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 1920 नेगेटिव आए। सोमवार को अब तक का रिकॉर्ड सर्वाधिक 87 केस मिले थे। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में ब्लॉक मोहम्मदपुुर देवमल के 22, नजीबाबाद, नहटौर विकास खंड क्षेत्र के तीन-तीन, किरतपुर, अफजलगढ़ ब्लॉक इलाके के चार, अल्हैपुर विकास खंड क्षेत्र के 13, नूरपुर ब्लॉक इलाके के छह, जलीलपुर विकास खंड क्षेत्र के एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 1920 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।
स्टेट बैंक सील
स्टेट बैंक के दो कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अगले 48 घंटे के लिए बैंक बंद कर दिया गया है। मुख्य प्रबंधक नौबहार सिंह के अनुसार पूरे बैंक को सैनिटाइज कराकर ही बैंक खोलकर यथावत बैंकिंग कार्य शुरू किए जाएंगे।