बिजनौर में जिला पंचायत सदस्य पद पर पहले चरण में मोहम्मदपुर देवमल और हल्दौर ब्लॉक क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के लिए कुल 128 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। दूसरे दिन कुल 59 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए ।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए मंगलवार का दिन नामांकन का आखिरी दिन था। जिसमें मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक में 15 और हल्दौर ब्लाक में 44 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे । मोहम्मदपुर देवमल के वार्ड 19 से गोमती, मोदिना, वार्ड 20 से पुष्पा, मोनेंद्र सिंह, वार्ड 21 से त्रिलोक चंद, सुनीता उर्फ सितारा, चंद्रपाल, किरनबाला, राजेंद्र, रीना, वार्ड 22 से रूपनपाल, महिपाल, वार्ड 23 से अंजार, विवेक कुमार, मुनेश्वर ने अपने नामांकन पत्र भरे हैं। किरनबाला ने नामांकन के दो सैट दाखिल किए हैं।
हल्दौर ब्लॉक क्षेत्र के वार्ड 24 से शहजाद अहमद, तसलीम अहमद, वीर सिंह, काजी जिया उर्रहमान, मौहम्मद ताहिर, शाकेंद्र प्रताप सिंह, अनुज चौधरी, नजाकत अली, वार्ड 25 से यशपाल शर्मा, मौहम्मद आमिर, मुईनुद्दीन, सुरेंद्र पाल, अनुज, रेखा देवी, वार्ड 26 से रतिराम, संतोष उर्फ संतोषा, रमेशचंद, कृपाल सिंह, जसवंत, सोनम चौधरी, चंद्र प्रकाश, दिनेश कुमार, विनोद कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, इंदुवती, मुन्नालाल प्रेमी, निर्मला देवी, मृदुल कुमार, वार्ड 27 से नाजरा, नजाकत, लताफत, इकरार हुसैन, कमलवीर सिंह, कपिला राठी, रामगोपाल, मौहम्मद इरफान, शहनाज, वार्ड 28 से दीपा, गुड्डी, रूबी, गायत्री, राखी, रूबी, इंदु ने अपना नामांकन पत्र जमा किए हैं।
शहजाद अहमद ने नामाकंन पत्र के दो सैट जमा किए है। नामांकन के लिए आखिरी दिन दावेदारों में कोई खास उत्साह दिखाई नहीं दिया। कुछ प्रत्याशी जुलूस में ढोल नगाड़ों के साथ विकास भवन तक पहुंचे। बेरीकेडिगं के पास तैनात पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोका, तो इस पर कुछ उत्साही युवक पुलिस से उलझने लगे। पुलिस ने धकेल कर उन्हें पीछे हटा दिया। आखिरी दिन नामाकंन कराने के लिए महिला प्रत्याशी पहले दिन के मुकाबले अधिक आई।