धामपुर में चिकित्साधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने पर सील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।
- फोटो : DHAMPUR
58 मिले संक्रमित, 1879 की रिपोर्ट नेगेटिव
बिजनौ। जिले के 1879 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के साथ ही शनिवार को 58 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। नए मरीजों को मिलाकर जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1634 हो गई है। इनमें से 1178 ने कोरोना को परास्त किया है, जबकि 20 मरीजों ने अब तक दम तोड़ा है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव मामले 436 रह गए हैं।
जनपद में रोजाना कोरोना पॉजिटिव मामले मिल रहे हैं। शनिवार को 58 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 1879 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार जजी कॉलोनी निवासी एक कर्मचारी सहित मोहम्मदपुर देवमल बिजनौर ब्लॉक के 13, नजीबाबाद विकास खंड क्षेत्र नौ, अल्हैपुर धामपुर ब्लॉक के 22, कोतवाली देहात विकास खंड क्षेत्र के चार, किरतपुर, हल्दौर, जलीलपुर, नूरपुर ब्लॉक के एक-एक मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा 1879 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।