फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 युगल वैवाहिक बंधन में बंधे

विज्ञापन
विज्ञापन
57 युगल वैवाहिक बंधन में बंधे
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले के 57 युगल वैवाहिक सूत्र में बंध गए। सदर विधायक सुची चौधरी तथा डीएम रमाकांत पांडेय ने युगलों के सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की तथा युगलों को शादी के प्रमाणपत्र बांटे।
बृहस्पतिवार को प्रशासन की ओर से नजीबाबाद रोड स्थित एक बेंक्वेट हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विकास खंड मोहम्मदपुर देवमल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 50 हिंदू जोड़ों की शांति कुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों ने शादी कराई जबकि सात मुस्लिम जोड़ों को काजीपाड़ा के मौलाना कादिर ने निकाह पढ़ाया।
विज्ञापन

सदर विधायक सुची चौधरी ने कहा कि शासन ने जनसाधारण के लिए अनेक लाभकारी योजना चला रखी हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना भी उनमें से प्रमुख है। डीएम रमाकांत पांडेय ने नवयुगलों के सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की। प्रशासन की ओर से हर युगल को 35 हजार रुपए उनके खातों में भेजे जाएंगे। दस हजार कीमत का दैनिक उपभोग का सामान, कपडे़ आदि दिए गए हैं। इस मौके पर सामूहिक भोज हुआ। शादी में वर तथा कन्या पक्ष के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुसार वर्ष 2018-19 में शुरू योजना के अंतर्गत सामूहिक रूप से 202 शादी हुई हैं। सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, पीडी विजय प्रकाश श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी बद्री विशाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव, जिला पिछडा कल्याण अधिकारी केएम सिंह, बीडीओ देवमल प्रमोद वशिष्ठ, सहायक विकास अधिकारी रविकांत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें