फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद सैनिकों के नाम पर लाए कांवड़
विज्ञापन

बिजनौर। महाशिवरात्रि पर मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। शीतला माता मंदिर में बड़े भंडारे का आयोजन किया गया। भारतीय हिंदू स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ताओं ने एक कांवड़ देश के शहीद सैनिकों के नाम हरिद्वार से लाकर बिजनौर नई बस्ती स्तिथ पुराने शिव मंदिर में चढ़ाई। कार्यकर्ता रात करीब दो बजे हरिद्वार से गंगाजल लेकर चले थे और सुबह आठ बजे बिजनौर पहुंच गए। विनीत शर्मा, विजय राज गौर, आशुतोष शर्मा, शिवांश भारद्वाज, अजीत चौधरी, तरुण शर्मा, हिमांशु शर्मा, गुड्डू, पुष्पेंद्र सिंह, कुलदीप, दीपक, पप्पू शामिल रहे। शीतला माता मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आसपास के गांवों के भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

मंदिरों में पूरे दिन उमड़ी रही भीड़
हल्दौर। नगर, देहात में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया और गांव पैजनिया में शोभायात्रा निकाली गई। मोहल्ला खेड़ा के बड़ा शिव मंदिर, धूलिया महादेव संस्थान मंदिर, चामुंडा मंदिर, बिजलीघर परिसर में स्थित शिवलिंग पर शिव भक्तों और कांवड़ियों ने पूजा अर्चना की। नहटौर-हल्दौर मार्ग के निकट स्थित संतोष विहार आश्रम में हवन कर पुजारी चरणदास ने श्रृद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। महाराजा सूर सैनी धर्मशाला में रविवार रात जागरण का आयोजन किया गया। ब्रह्मपाल सैनी, रावेंद्र चौहान, रवि कश्यप, अशोक चौहान आदि ने भजन सुनाए। इस दौरान मनोज चौहान, नीलम चौहान, अनुज कुमार, प्रीति, सुमित्रा देवी, सुधा देवी, प्रिंसी, सुनीता, सुरेंद्र सिंह, राजाराम, बलवीर सैनी आदि मौजूद रहे। पैजनिया में भोले शंकर, मां पार्वती, गणेश भगवान आदि झांकियाें के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर बशेश्वर दयाल त्यागी, गौरव शर्मा, रानी शर्मा, दिवाशू राजपूत, रानू त्यागी, मूलचंद शर्मा, अंकित त्यागी, अरुण शर्मा, आकाश शर्मा, रक्षित त्यागी, दिवाकर शर्मा, मुकुल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर हुआ आशुतोष का जलाभिषेक
हीमपुरदीपा। क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जोगी औंधा गांव के प्राचीन शिव मंदिर पर क्षेत्र के शिव भक्तों ने सुबह सवेरे पहुंच कर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पुण्य कमाया। मंदिर प्रांगण में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए महिला-पुरुषों की लंबी लाइन लग गई। सभी भक्तों ने शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक किया। मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन भी किया गया। इस दौरान बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की। शांति व्यवस्था के लिए हीमपुरदीपा पुलिस का पूरा सहयोग रहा। क्षेत्र के गांव रतनपुर खुर्द, हीमपुरदीपा, उलेढ़ा, रावटी आदि गांवों के शिवमंदिरों पर भी शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें