ट्रक की टक्कर में एक दर्जन कांवड़िये घायल
नहटौर। मंदिर में जलाभिषेक करके लौट रहे कांवड़ियों के ट्रैक्टर को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें करीब एक दर्जन कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को निजी चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया। गांव पालीजट नारायणपुर के कांवड़िये ट्रैक्टर ट्रॉली से नगीना शिव मंदिर से कांवड़ चढ़ाकर घर लौट रहे थे। नहटौर में ईदगाह तिराहे के पास सुबह करीब चार बजे धामपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बाल-बाल बच गई। जिसमें ट्रैक्टर चालक नरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, बॉबी सिंह, रोताश सिंह, राजू, दारा सिंह, राजेंद्र सिंह, कोमल कुमार, धर्मपाल सिंह, पवन कुमार, दीपक कुमार, विपिन कुमार, देवेंद्र सिंह घायल हो गए।