फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफाल्टर चीनी मिलों की बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
डिफाल्टर चीनी मिलों की बैठक आज
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान मामले में वेव समूह समेत डिफाल्टर चीनी मिलों के खिलाफ बुधवार की बैठक के बाद कोई कार्रवाई करने का निर्णय ले सकता है। डीएम ने बुधवार सुबह 11 बजे डिफाल्टर चीनी मिलों की बैठक बुलाई है। इसमें वेव समूह के चीनी मिलों से किसानों के गन्ना पेमेंट का चेक लेकर आने को कहा गया है।
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार बिजनौर, चांदपुर, बिलाई व बरकातपुर चीनी मिलों पर चालू पेराई सीजन की किसानों के गन्ने की 400 करोड़ से अधिक की देनदारी हो गई है। बिजनौर व चांदपुर चीनी मिलों पर पिछले सीजन का करीब 62 करोड़ बकाया है। दोनों चीनी मिल भुगतान में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। भाकियू के पदाधिकारी भी सोमवार को भुगतान के मामले में डीएम से मिले हैं। प्रशासन पेमेंट के लिए लगातार दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने डिफाल्टर चारों चीनी मिलों की बैठक बुधवार अर्थात आज 11 बजे बुलाई गई है। डीएम ने वेव समूह के बिजनौर व चांदपुर चीनी मिलों के अधिकारियों क्रमश: एके सिंह व सुनील खोखर से कह दिया है कि वे आज की बैठक में चालू पेराई सीजन के गन्ना मूल्य का पेमेंट चेक बैठक में लेकर आएं। पैसा कहां से आना है यह दोनों चीनी मिल जानें। प्रशासन को किसानों का पैसा दिलाना है। किसान परेशान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें