फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट मिलते ही फिर से शुरू होगा बंद कंबल कारखाना

विज्ञापन
विज्ञापन
50 लाख रुपये में होगा कंबल कारखाने का जीर्णोद्धार
विज्ञापन

नजीबाबाद। बंद कंबल कारखाने का जीर्णोद्धार 50 लाख रुपये की लागत से होगा। 42 लाख रुपये मशीनों को स्थापित करने और 8 लाख रुपये की धनराशि से खस्ताहाल कंबल कारखाना भवन की मरम्मत में खर्च किया जाएगा। बजट मिलते ही कंबल कारखाना शुरू करने की कार्रवाई शुरू होगी।
नजीबाबाद के बंद कंबल कारखाने को फिर से शुरू करने के लिए खादी ग्रामोद्योग विभाग को अब बजट का इंतजार है। मुख्यमंत्री के बंद कंबल कारखाना इकाइयों को फिर से चालू करने की योजना के तहत करीब दो दशक से बंद नजीबाबाद के कंबल कारखाने को पुन: स्थापित किया जाना है। खादी ग्रामोद्योग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल के निर्देशन में नजीबाबाद के कंबल कारखाना जीर्णोद्धार के लिए मुजफ्फरनगर की बंद कंबल कारखाना इकाई की मशीनें अमृतसर से रिपेयरिंग के बाद नजीबाबाद स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सह निदेशक उद्योग कंबल पीएन सिंह ने बताया कि मशीनों को लगाने और भवन की मरम्मत के बजट का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की 31 मार्च से पूर्व बजट प्राप्त होने की संभावना है। बजट मिलने के तत्काल बाद कंबल कारखाने की मशीनों को स्थापित करने और भवन मरम्मत का काम शुरू होगा। वहीं, कारखाना प्रबंधक/व्यवस्थापक रामकवांर ने बताया कि प्रथम चरण में कार्यालय को सुव्यवस्थित करने, फर्नीचर की व्यवस्था करने की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। बजट मिलते ही कारखाना शुरू करने की कार्रवाई को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें