नजीबाबाद। लघु एवं सीमांत कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के लिए दो एकड़ से कम भूमि के लघु एवं सीमांत कृषकों की सूची तैयार करने में प्रशासन जुटा है। 15 हजार से अधिक किसानों के डाटा फीड किए जा चुके हैं।
केंद्र सरकार ने बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमांत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये देने की घोषणा की गई थी।ार समान किस्तों में योजना की प्रथम 2 हजार रुपये की किस्त तत्काल निर्देश के बाद जिला प्रशासन 2 एकड़ भूमि के लघु एवं सीमांत किसानों को चिह्नित करने में जुटा है।
जिला कृषि विभाग बिजनौर ने नजीबाबाद तहसील को प्रथम चरण में 45 हजार लघु एवं सीमांत किसानों की सूची सत्यापन कर फीडिंग के लिए भेजी है। एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, नायब तहसीलदार राजीव यादव, आरके सुरेश शर्मा के निर्देशन में कई दिनों से लघु एवं सीमांत किसानों की सूची को सत्यापित करने का देर शाम तक अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 15 हजार से अधिक लघु एवं सीमांत किसानों की सूची सत्यापित की जा चुकी है। एसडीएम ने राजस्व कर्मचारियों को समय से योजना के लाभार्थियों को लाभ दिलाने के लिए कृषि विभाग से प्राप्त सूची को सत्यापित करने के निर्देश दिए हैं।