फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की तनुश्री त्यागी बनीं मिसेज इंडिया क्लाक्सिक 2018 की उपविजेता

विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन
बिजनौर। जिले की रहने वाली तनुश्री त्यागी मिसेज इंडिया क्लासिक 2018 की उपविजेता बनी हैं। तनुश्री की इस उपलब्धि पर उनके परिजन गदगद हैं। तनुश्री समाजसेवा से भी जुड़ी हैं और दिल्ली में गरीब बच्चों को पढ़ाती है।
विज्ञापन


चांदपुर क्षेत्र के गांव सिसोना निवासी नेवी में कमांडर योगेश त्यागी की पत्नी तनुश्री त्यागी ने इसी महीने दिल्ली में हुए मिसेज इंडिया क्लासिक में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में उन्हें उपविजेता चुना गया। चंडीगढ़ की रहने वाली नाजुक श्यामपुरी प्रतियोगिता की विजेता रहीं। तनुश्री के अनुसार वे इससे पहले भी कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। वे डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़ी हैं। तनुश्री के अनुसार वे संकल्प संस्था की सदस्य हैं और दिल्ली में गरीब बच्चों को रोजगार आदि के बारे में जाकर फ्री में काउंसलिंग देती हैं।

इसके अलावा वे दिल्ली के गरीब बच्चों को पढ़ाती भी हैं। तनुश्री के अनुसार उनके शानदार प्रदर्शन का श्रेय पति योगेश त्यागी के अलावा ससुर नरेश त्यागी व सास मिथलेश त्यागी को जाता है। उनके माता-पिता उन्हें अपनी बेटी की तरह रखते हैं। उन्हें कभी कुछ करने से नहीं रोका। उनके सास-ससुर व पति उन पर पूरा भरोसा जताते हैं। कहा कि सभी परिवार बेटी व बहू पर इतना ही भरोसा जताएं तो कन्या भ्रू्णहत्या का दंश समाज से मिट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें