फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जट्टीवाला में आयोजित हुआ भगत सिंह जन्मोत्सव समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
भगत सिंह की राष्ट्रसेवा और बलिदान अनुकरणीय : हरप्रीत सिंह
विज्ञापन

नजीबाबाद/बड़िया । शहीद सरदार भगत सिंह ट्रस्ट की ओर से जट्टीवाला में भगत सिंह जन्मोत्सव संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शहीद सरदार भगत सिंह ट्रस्ट की ओर से राजकीय हाईस्कूल जट्टीवाला में आयोजित सरदार भगत सिंह जन्मोत्सव कार्यक्रम में वक्ताओं ने शहीद ए आजम की राष्ट्रभक्ति भावना और त्याग को अविस्मरणीय बताया। निर्मल सिंह और महेंद्र सिंह बीए के निर्देशन में आयोजित संगोष्ठी में संस्थापक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह संधू ने राष्ट्रभक्त सरदार भगत सिंह की राष्ट्रसेवा जज्बे और मातृ भूमि के लिए कम उम्र में बलिदान को अनुकरणीय बताया। महेंद्र सिंह के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में जट्टीवाला स्कूल के प्रधानाचार्य रविदत्त शर्मा के निर्देशन में गुरविंदर कौर, सुभाषनि देवी और मंदीप कौर ने राष्ट्रभक्ति गीत के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगोष्ठी में बलिहार सिंह, पूर्व प्रधान दीपेंद्रजीत सिंह, सुखपाल सिंह, त्रिलोक सिंह, सुखविंदर सिंह, बलिहार सिंह, निर्मल सिंह, महेंद्र सिंह ने भी सरदार भगत सिंह और उनके साथियों की राष्ट्रसेवा जज्बे को सलाम किया। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने की सलाह दी। इस अवसर पर जसपाल सिंह, अंग्रेज सिंह, जशवंत सिंह, मनोहर लाल शर्मा, बख्शीश सिंह सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें