पोस्टर, नारों से दिया स्वच्छता का संदेश
बिजनौर । कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर व भाषण के जरिये स्वच्छता के बारे विचार व्यक्त किए। पोस्टर प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की लक्ष्मी, बीएससी ऑनर्स द्वितीय वर्ष की रूही इकबाल, बीए द्वितीय वर्ष का मोहम्मद अरबाज, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में रूचि सिंह, खुशबू व अनु, जिमी क्रमश:प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। इस मौके पर स्वच्छता रैली का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया। कॉलेज सचिव व जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष उदयन वीरा ने ऐसे आयोजन समय समय पर करने को कहा। प्राचार्य डा.महेंद्र सिंह कौरव ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान डायरेक्टर मनोज कुशवाहा, पुस्तकालय अध्यक्ष सुनील भारद्वाज, अभिषेक सिंह, सुनील भारद्वाज आदि मौजूद रहे।