फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्लत और टूटी सड़क को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घरों में पानी की किल्लत और मोहल्ले में लंबे समय से टूटी सड़क की मरम्मत न कराए जाने से नाराज वार्ड 27 मोहल्ला कुरैशी की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने घरों में पानी की सप्लाई चालू कराने और टूटी सड़क को ठीक कराने की मांग को लेकर चेयरमैन और नगर पालिका के जेई के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मोहल्ला कुरैशी की महिलाओं ने बताया कि घरों में लगी टंकियों में महीनों से पानी नहीं पहुंच रहा है। मजबूरी में दूर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ता है। घर के बाकी काम भी करने पड़ते हैं ज्यादातर समय पानी भरने में ही निकल जाता है। मोहल्लेवासी पाइप लाइन में पानी की सप्लाई कराने की मांग को लेकर नगर पालिका गए थे। आज तक सप्लाई नहीं की गई है। मोहल्ले के ही अली शेर ने कहा कि नगर पालिका परिषद के चुनाव हुए सालभर बीत गया है। मोहल्ले की टूटी सड़क को ठीक कराने की उम्मीद से लोगों ने वोट दिया था। कई बार चेयरमैन से मिल भी चुके हैं। लेकिन सड़क की हालत आज तक नहीं सुधारी गई है। बरसात में सड़क और भी ज्यादा टूट गई है। मोहल्लावासियों की समस्याओं को अनसुना किया गया तो जोरदार आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान आफरीन, शमीमा, खुशनुमा, रईसा, असगरी, नईमा, रहमती, फूलजहां, मोबीना, मुर्सरत जहां, शेख इकराम, नाहिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें