अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के गुरु अवेद्य नाथ की पुण्य तिथि के अवसर पर गोरक्षा समिति ने टीपी नगर चौराहे से निशा पैलेस तक सामाजिक समरसता चेतना चात्रा निकाली। कार्यकर्तओं ने अवेद्य नाथ को श्रद्घांजली देकर नमन किया। मुख्य अतिथि गोरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह ने कहा कि समाज में फैली विषमताओं और कुरीतियों को समिति कुष्ठ के समान मानती है। उन्होंने कहा कि दलितों और पिछड़ों का साथ लेकर चलना ही समिति का उद्देश्य है। इस दौरान संजय गुप्ता, धर्मवीर सिंह राणा, देवेश, शिवदयाल सिंह, मनोज त्यागी, ओपी शर्मा, जंग बहादुर, अभय चौधरी, प्रिंस चौधरी, विषणु सिंह रावत आदि मौजूद रहे।