फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के कटान से हुए गड़ढे में पलटा ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी के कटान से हुए गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर
विज्ञापन

जलीलपुर। राहगीरों को छोड़कर आ रहा एक ट्रैक्टर दत्तियाना-जमालुद्दीनपुर सड़क पर गंगा के कटान से हुए गड्ढ़े में आकर पलट गया। ट्रैक्टर चालक ने कूदकर जान बचाई। टै्रक्टर पलटने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बारिश से क्षेत्र में गंगा उफन रही है। दत्तियाना-जमालुद्दीनपुर मार्ग पर कई दिन से सड़क पर गंगा का पानी चल रहा है। धारा ने सड़क को भी काट दिया है। गांव वालों ने बोरी में मिट्टी भरकर सड़क के कटान को कुछ हद तक रोका था। सड़क पर पानी चलने से पैदल राहगीरों को जमालुद्दीनपुर का गुड्डू ट्रैक्टर से किराए पर सड़क पार करा रहा है। शनिवार शाम गुड्डू राहगीरों को छोड़कर व एक जगह ट्राली खड़ी करके गुड्डू वापस लौट रहा था। रास्ते में एक जगह पानी के बहाव से बड़ा गड्ढ़ा होने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। गुड्डू ने ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाई। ट्रैक्टर पलटने की सूचना से तुरंत आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि उस वक्त ट्रैक्टर पर राहगीर मौजूद नहीं थे, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता है। टै्रक्टर पलटने की घटना से गांव वाले भी सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें