फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांडसारी इकाई लगाने में उद्यमी नहीं ले रहे दिलचस्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के उद्यमी खांडसारी इकाई लगाने में दिलचस्पी नही ले रहे हैं। सहायक चीनी आयुक्त दफ्तर में मात्र सात आवेदन नई इकाई लगाने की मंजूरी के लिए आए हैं।
विज्ञापन

शासन ने गुड़ उद्योग को बढ़ावा देकर चीनी मिलों का गन्ने का दवाब कम करने के लिए खांडसारी उद्यमियों को नई यूनिट लगाने के लिए प्रेरित करने की मुहिम शुरू की है। खांडसारी और गन्ना विभाग उद्यमियों को शासन की ओर से घोषित सुविधाओं की जानकारी दे रहे हैं। सहायक चीनी आयुक्त चंदन सिंह वर्मा के अनुसार नई खांडसारी इकाई लगाने के लिए सात आवेदन आए है। दो आवेदन अंतिम मंजूरी के लिए वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। जिले में 130 खांडसारी इकाई पंजीकृत हैं। इनमें वित्तीय वर्ष 2017-2018 में 51 इकाई चली थी। इन इकाइयों ने करीब 40 लाख क्विंटल गन्ना पेरा था। खांडसारी इकाई गुड़ भी बनाती है। जिला गन्ना बाहुल्य है, इसलिए खांडसारी इकाई चीनी मिलों से काफी पहले चल जाती हैं। सहायक चीनी आयुक्त के मुताबिक 79 इकाई बंद पड़ी हैं। अधिकांश इकाईयों ने मशीनरी बेच दी है। खांडसारी इकाइयों की टेक्नोलॉजी अपग्रेड नहीं होने से रिकवरी कम है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार यदि खांडसारी उद्योग अपनी पटरी पर लौट आता है तो चीनी मिलों का गन्ना दवाब काफी हद तक कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें