फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश सिंह को देते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के सदस्य टाउन हॉल में एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई बढ़ने के बाद भी किसानों को फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। गांवों में मजदूरी न मिलने से मजदूर वर्ग शहरों में सस्ती दर पर मजदूरी करने को मजबूर हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, मनरेगा व श्रम विभाग की योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में पेट्रोलियम पदाथ, खाद व बिजली सस्ती करने, फसलों की लागत का डेढ़ गुना दाम किसान को दिलाने, बटाईदार किसानों का कर्ज भी माफ करने, भूमिहीनों को आवास व खेती के पट्टे दिलाने, हर गरीब का आवास बनवाने, श्रम विभाग में मजदूरों का पंजीकरण बिना दलालों के कराने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन, सुभाषचंद्र, शील कुमारी, निसार अहमद, नीशु कुमार, अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें