फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा पार्क को पिकनिक स्पॉट के रूप में करें विकसित:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय व सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी ने इंदिरा पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को इंदिरा पार्क को एक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। पार्क के बड़ा सफाई अभियान चलाया जाए। इसमें विद्यार्थियों को भी शामिल करने को कहा।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम व सीडीओ इंदिरा पार्क पहुंचे। उन्होंने पार्क में लगे बच्चों के झूलों को सही कराने को कहा। वहां पर एक ओपन जिम भी खोलने को कहा। पार्क में बैडमिंटन कोर्ट बनवाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि इंदिरा पार्क एक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होना चाहिए। यहां पर शहरवासी अपने बच्चों के साथ आएं और अच्छा समय बिताएं। इसके लिए स्केटिंग कोर्ट के पास बैडमिंटन कोर्ट और एक ओपन थिएटर बनाने के निर्देश भी दिए। कहा कि पार्क में हरियाली के साथ साथ फूलों की सुंदरता भी बढ़नी चाहिए। इसके लिए साइड ट्रैक के दोनों ओर पौधों के साथ साथ सुगंधित फूल लगाए जाएं। वाटर कैनाल की खराब हालत देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने वाटर कैनाल को ठीक कराकर इसमें फिर से नौका विहार शुरू कराने के निर्देश दिए। पार्क में आंधी में गिरे रुद्राक्ष के पेड़ की देखभाल की जिम्मेदारी जिला उद्यान अधिकारी को दी। नगर पालिका के अधिकारियों से पार्क के पास से जा रहे नाले की सफाई कराने को कहा। रेंजर ऑफिस के पास बने नाले की दीवार भी ऊंची कराने को कहा। डीएम ने कहा कि इंदिरा पार्क जिलेवासियों की एक धरोहर है। इस धरोहर को इस रूप से विकसित किया जाए कि यहां पर आने वालों को आनंद मिले और वे परिजनों के साथ बार बार यहां आते रहें। डीएम स्केटिंग करने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों से मिले। उनकी समस्याएं भी जानी। निरीक्षण के समय वन अधिकारी , आवास विकास के इंजीनियर एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें