फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 से प्रारंभ होगा शिक्षामित्रों का प्रदेशव्यापी आंदोलन : जितेंद्र शाही

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। शुद्धि बुद्धि हवन के जरिये 21 मई से प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर शिक्षामित्रों का प्रदेश व्यापी आंदोलन प्रारंभ होने जा रहा है। यह आंदोलन नतीजा प्राप्त करने तक जारी रहेगा। यह जानकारी आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने दी।
विज्ञापन

शनिवार को पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि 21 मई को जनपद मुख्यालयों पर शुद्धि बुद्धि हवन किया जाएगा। 22 मई को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। 23 मई को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखवाया जाएगा। इसके बाद जरूरत पड़ने पर प्रदेश मुख्यालय पर महाआंदोलन की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो शिक्षामित्र कॅरियर बचाने के लिए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन में हिस्सा नहीं ले सकता, वह प्रदेश मुख्यालय पर कदापि नहीं जाएगा। केवल सोशल मीडिया पर संगठन नहीं चलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि आंदोलन के जरिये अब सरकार को अपनी ताकत दिखाने का समय आ गया है। एकजुट होकर ही अपने अधिकारों को प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें