फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों का आर्थिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में हो रही अवैध वसूली की जांच के निर्देश
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। इंग्लिश मीडियम स्कूलों में कोर्स व ड्रेस के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक शोषण का मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम गजेन्द्र सिंह ने इस मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए बीडीओ कोतवाली राकेश कुमार को जांच कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगीना के औद्योगिक एरिया निवासी आविद बेग ने मंगलवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि नगीना के सीबीएसई, आईसीएससी व इंग्लिश मीडियम स्कूलों में विभिन्न मदों के नाम पर अवैध रूप से फीस वसूली जा रही है। साथ ही नगर में स्थित तीन दुकानों से ही स्कूल ड्रेस व कोर्स खरीदने के लिए मजबूत किया जा रहा है। आरोप है कि निर्धारित दुकानों से 60 से 70 प्रतिशत अधिक मूल्य कोर्स पर बढ़ाकर लिया जा रहा है। साथ ही स्कूल संचालक पुराना कोर्स व एनसीआरटी का कोर्स भी नहीं चला रहे हैं। शिकायत कर्ता ने मनमानी करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम नगीना ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर बीडीओ कोतवाली को जांच के लिए भेजा गया है, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें