फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान को रैली निकाल जगाई अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक में छात्र छात्राओं के प्रवेश शुरू हो गए हैं। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भी बच्चों के प्रवेश शुरू हुए हैं। गांव धर्मनगरी के जूनियर हाई स्कूल व प्राथमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने शिक्षकों के साथ मिल कर गांव में स्कूल चलो अभियान को रैली निकाली।
विज्ञापन

बीएसए महेश चंद ने जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों को स्कूल चलो अभियान में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करने को कहा गया है। कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं में बच्चों के प्रवेश लेने के निर्देश दिए गए हैं। जूनियर हाई स्कूल धर्मनगरी में संकुल प्रभारी ताजवीर सिंह व इंचार्ज अध्यापक मोहम्मद तारिक अलीम और प्रधानाध्यापक सुशील कुमार शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने गांव में रैली निकाल कर अभिभावकों से बच्चों का प्रवेश कराने पर जोर दिया। शिक्षकों ने ग्राम प्रधान से भी संपर्क किया और अभियान में सहयोग करने को कहा। रैली में शिक्षक नरेश पाल वर्मा, इबादुर्रहमान, शिक्षिका प्रवेशिका देवी, तहसीन जहां, प्रशांत शर्मा व अवधेश कुमार ने सहयोग किया। प्राथमिक विद्यालय तिमरपुर में प्रधानाध्यापिका मीनू सिंह, शिक्षिका अनिता रानी, मनोरमा, अंजू डी सिंह, धर्मवती व रचना ने
बच्चों के साथ मिलकर गांव में रैली निकाली
नहटौर । डीएम अटल कुमार राय ने गांव रूखखड़ियो में ग्रामीणों को शिक्षा अधिकार अधिनियम की जानकारी दी गई। छह से 14 आयु वर्ग के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने को कहा गया। डीएम ने कहा कि शिक्षा बच्चों का अधिकार है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों को भी बच्चों केा अच्छी शिक्षा देने पर जोर दिया। इस मौके पर बीएसए महेश चंद ने शासन से आए निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों क ो स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया। बीएसए ने कहा कि जिले में छह से 14 आयु वर्ग के सभी बच्चों का स्कूलों में प्रवेश किया जाएगा। उन्होंने जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से भरपूर सहयोग करने को कहा। इस मौके पर गांव में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई । कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार, ग्राम प्रधान व कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें