फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

973 मतदाताओं में से 313 ने की वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के चुनाव के पहले दिन जनपद के 973 मतदाताओं में से 313 ने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग जनपद न्यायालय स्थित विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रांगण में सुबह 10 बजे से हुई। वोटिंग के दौरान अधिवक्ताओं की लाइन लग गई। मतदान शनिवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

मतदान के पहले दिन अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। जिले में एक ही मतदान स्थल बनाया गया है जहां पर कचहरी अमरोहा, टैक्स बार एसोसिएशन सहित जनपद की चारों तहसीलों के अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। पहले दिन का चुनाव शांतिपूर्ण रूप से चुनाव अधिकारी नरेंद्र कुमार सैनी की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें बसंत सिंह सैनी, निशांत अकरम फारूकी, मुदित माथुर, राम भरोसे, अशोक कुमार कपूर, अफसर शाह खां, मोहम्मद आदिश सैफी, हुकुम चंद सैनी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें