फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में हसीन से एफबी पर जुड़े 24

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन

अमरोहा। पति क्रिकेटर मोहम्मद शमी के दूसरी लड़कियों से संबंध का आरोप लगाकर बवाल मचाने वाले हसीन का फेसबुक का ‘कुनबा’ बढ़ रहा है। पिछले पांच दिनों में फेसबुक पर हसीन जहां के 2486 फालोवर बढ़े हैं। इन दिनों में हसीन के फालोवरों की संख्या तीस हजार के पार पहुंच गई है। मोहम्मद शमी से चल रहे विवाद के बाद हसीन के आफिशियल पेज से लगातार यूजर जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

छह मार्च को हसीन जहां ने अपने आफिशियल फेसबुक अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और व्हाट्सएप चैटिंग के स्क्रिन शाट पोस्ट किए गए थे। यह पोस्ट सुबह साढ़े पांच बजे और ग्यारह बजे किए गए थे। इसके बाद क्रिकेटर शमी पत्नी हसीन के आरोपों से घिर गए। शमी की जिंदगी में उथल-पुथल करने के बाद हसीन जहां चौदह मार्च को फेसबुक से गायब हो गई। लेकिन पांच दिन बाद 19 मार्च को वह फेसबुक की दुनिया में लौट आई। उस समय हसीन जहां के फेसबुक पर 27,988 फालोवर थे। शुक्रवार को फालोवरों की संख्या 30,474 हो गई। पांच दिनों में करीब 2400 फालोवर बढ़े हैं। वहीं, छह मार्च के बाद हसीन जहां ने अपने आफिशियल पेज पर सिर्फ दो पोस्ट किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें