बिजनौर डी ने पांच विकेट से जीता मैच
बिजनौर ।
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को बिजनौर डी व बिजनौर एफ के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। बिजनौर डी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
बिजनौर एफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 31वें ओवर में 100 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। केशन ने 30, तिनिश ने 22 रन बनाए। बिजनौर डी की ओर से आर्यन ने तीन, अनमोल राज ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बिजनौर डी ने पांच विकेट खोकर 21वें ओवर में ही मैच जीत लिया। बिजनौर डी पांच विकेट से मैच जीता। रितिक राजपूत ने 31, कप्तान ओशो मोहन व जैद ने 27-27 रन बनाए। बिजनौर एफ की ओर से कप्तान सुगम ने पांच विकेट लिए। मैच में अंपायर दिलशाद व मोहसिन तथा स्कोरर दुष्यंत रहे। इस दौरान नागेंद्र सारस्वत, पुलक डे, मानव सचदेवा, हुमायूं बेग, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।