नजीबाबाद (बिजनौर)। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल द्वारिकेश के विभिन्न सदनों के बीच वॉल मैगजीन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रांतों की संस्कृति, प्राकृतिक दृश्य, नृत्य और राष्ट्रीय भावना से प्रेरित चित्र और लेखन से सभी का मनमोह लिया।
आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय के निर्देशन में भगत हाउस, पटेल हाउस, टैगोर हास और विवेकानंद हाउस के बच्चों ने प्राकृतिक दृश्यों के साथ प्रकृति संरक्षण का चित्रण किया। निर्णायक मंडल के उपाध्यक्ष वर्क्स बीपी दीक्षित, मुख्य प्रबंधक प्रशासनिक सलिल स्वरूप आर्य ने प्रतिभागियों के भाग्य का निर्णय किया। टैगोर हाउस को प्रथम स्थान मिला। प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय ने बच्चों को हार-जीत की भावना से ऊपर उठकर अपने भीतर छिपी प्रतिभा प्रदर्शित करने, प्रकृति और राष्ट्र भावना को सर्वोपरि रखने की सलाह दी।