फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना नष्ट करने की घोषणा की

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्ची नहीं मिली तो खेत में ही नष्ट कर देंगे गन्ना
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना पर्ची न मिलने से किसानों का बुरा हाल हो रहा है। किसान अपना गन्ना ज्यादा पर्ची वालों को कम कीमत पर बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जिला बार के पूर्व अध्यक्ष और रालोद के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण सिंह देशवाल ने पास न मिलने पर खेत में खड़ा करीब दो ट्रॉली गन्ना उजाड़ने की बात कही है। जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय और बरकातपुर शुगर मिल प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
बौंड जारी न होने व अब तक पैड़ी के सामान्य प्रजाति के गन्ने के पास किसानों को नहीं मिले हैं। किसान अधिकारियों से गुहार करके थक गए हैं। सोमवार को आजाद किसान यूनियन की बैठक में भी पर्ची न मिलने का मामला प्रमुखता से उठाया गया था। प्रवीण सिंह देशवाल गांव खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर के रहने वाले हैं। उनके मुताबिक उनके पांच बीघा खेत में अभी भी करीब दो ट्राली/90 क्विंटल गन्ना खड़ा है। लेकिन मिल द्वारा उन्हें सामान्य प्रजाति के पास नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के बाकी किसानों की भी यही समस्या है। वे पिछले 15 दिन में कई बार मिल अधिकारियों से मिल चुके हैं और जिला गन्ना अधिकारी से भी बात कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बौंड की गन्ना पर्ची भी जारी न होने से किसान बेहाल हैं। अगर पैड़ी नहीं काटेंगे तो खेत में पौधा कैसे लगाएंगे। अगर उन्हें एक दो दिन मेें ही पर्ची नहीं मिली तो वे खेत में खड़ा गन्ना नष्ट करा देंगे। जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह के अनुसार किसानों को कैलेंडर के हिसाब से ही पर्ची जारी की जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें