कवि सम्मेलन, मुशायरा आज
बिजनौर। उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिला संयोजक अमीर नहटौरी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता एवं देश प्रेम को बढ़ावा देने के लिए दोपहर डेढ़ बजे विकास भवन स्थित सभागार में कवि सम्मेलन, मुशायरा के आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम जगतराज करेंगे। कार्यक्रम में अजीज नहटौर, आलम देहलवाली, शादाब जफर, तैय्यब जमाल नजीबाबादी, राम अवतार किरतपुरी आदि शायर को बुलाया गया है।
28 को स्वास्थ्य शिविर
बिजनौर। वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि 26 जनवरी की सुबह दस बजे समिति कार्यालय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। 28 जनवरी की सुबह 10:00 बजे बिजनौर क्लब में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी होगा।