नजीबाबाद । एनआईओएस की ओर से अप्रशिक्षित शिक्षकों को डीएलएड डिप्लोमा देने के लिए नजीबाबाद सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यशालाओं का आयोजन किया गया है। जीआईसी नजीबाबाद में 60 से अधिक अप्रशिक्षित शिक्षकों ने प्रशिक्षण फार्म भरे। उन्हें प्रशिक्षकों ने डिप्लोमा कार्य की जानकारी दी।
राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. अनामिका यादव के निर्देशन में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्था (एनआईओएस) की ओर से डीएलएड डिप्लोमा प्रशिक्षण कार्यशाला का रविवार को शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षक डॉ. पुनीत कौशिक, कुलवीर सिंह, तनवीर उर्रहमान, तय्यब अंसारी ने जनपद के विभिन्न क्षेेत्रों से आए प्रशिक्षकों को 27 जनवरी 2018 से मार्च 2018 तक आयोजित होने वाली कार्यशाला और उसमें दिए जाने वाले शिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से सरकार की मंशा सभी अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रारम्भिक शिक्षा डिप्लोमा प्रदान कर उन्हें प्रशिक्षित शिक्षक बनाना है।