फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय उद्यान मेला हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फू लों और सब्जियों की उत्तम खेती करने के टिप्स दिए
विज्ञापन

बिजनौर । उद्यान विभाग की ओर से दो दिवसीय उद्यान मेले का नजीबाबाद रोड स्थित एक वाटिका में बुधवार को शुभारंभ हुआ। मेले में विभिन्न किस्म के फूल आकर्षण का केंद्र थे। किसानों ने स्व उत्पादित सब्जियों का प्रदर्शन किया। कृषि वैज्ञानिकों ने फल और सब्जियों की नवीनतम प्रजातियों की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को किसानों को जिले के विभिन्न स्थानों का उद्यान भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन

दो दिवसीय उद्यान मेले का शुभारंभ उपनिदेशक कृषि जेपी चौधरी ने किया। उपनिदेशक ने किसानों को फूल और सब्जी का उत्पादन बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि फूल की खेती करके कम लागत में अच्छी कमाई की जा सकती है। किसानों का फूल की खेती की ओर रुझान बढ़ना जिले की उत्पादकता बढ़ने का अच्छा संकेत है। जिला उद्यान अधिकारी आरके सक्सेना ने फूल व सब्जी की खेती को बढ़ावा देने के लिए शासन की योजनाओं की जानकारी दी। जिले में फूलों की खेती बढ़ी है। जिले से दिल्ली मेरठ आदि शहरों को जरबेरा, गुलाब और गेंदें के फूलों की सप्लाई हो रही है। कृषि वैज्ञानिकों डॉ. डीपी सिंह, डॉ. एवी सिंह, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. शकुंतला गुप्ता ने मौसमवार सब्जी और फूलों की बुवाई, सुरक्षा की जानकारी दी। किसानों ने सब्जियां की बुवाई में रुचि ली है। सब्जियों का रकबा बढ़ा है। मेले में ग्राम अगरी के किसान अखिलेख चौधरी और नजीबाबाद ब्लाक के गांव हरसरनपुर के किसान इमरान खान का जरबेरा व ग्लेडियूलस , हरेवली के किसान हिमांशु त्यागी का गुलाब व गेंदा आकर्षण का केंद्र बना था। करीब 20 किसान आलू, मूली, गोभी, व गाजर की विभिन्न किस्मों की सब्जियां का स्टाल लगाया। सब्जी देखने के लिए किसानों की भीड़ लगी रही। ड्रिप विधि से सिंचाई का प्रयोगात्मक परीक्षण का प्रदर्शन किया गया। पशुपालन , गन्ना, कृषि, विभाग की ओर से स्टाल लगी। इस मौके पर करीब 600 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। संचालन जिला उद्यान निरीक्षक नरपाल सिंह मलिक व योगेंद्र पाल योगी उपनिदेशक आत्मा ने संयुक्त रूप से किया। नरपाल सिंह मलिक के अनुसार बृहस्पतिवार को किसानों को धामपुर, हरेवली, अगरी ,नजीबाबाद क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कराकर फल फूल सब्जी का आन दा स्पाट जानकारी दी जाएगी। सीवीओ डॉ. भूपेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें