फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कार टकराईं, एक की मौत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के लिए अति आवश्यक ---
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। नगीना-धामपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग स्थित गांव अलीगढ़ के पास दो कारों की टक्कर में एक कार के चालक की मौत हो गई। एक महिला समेत तीन घायल हो गए। दो घायलों को गंभीर हालत में बिजनौर रेफर किया गया है।
शेरकोट के मोहल्ला वीरथला निवासी सुमन कुमार वर्मा, मंडावर में एक शादी में शामिल होकर अपनी पुत्री स्वाति (26), दामाद अश्वनी, बेटियों के साथ कार से शेरकोट के लिए चले थे। बुधवार शाम जब वे नगीना-धामपुर मार्ग स्थित गांव अलीगढ के पास पहुंचे तो उनकी कार धामपुर की ओर से आ रही कार में टकरा गई। हादसे में सुमन कुमार की कार का चालक धामपुर के गांव अलावलपुर निवासी ऋषिपाल, उनकी बेटी स्वाति, दामाद अश्वनी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दो बेटियों को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी कार के ड्राईवर/स्वामी मुरादाबाद के कटघर निवासी मोहित शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को नगीना सीएचसी पर उपचार के लिए भिजवाया। गंभीर रूप से घायल मोहित शर्मा, ऋषिपाल को बिजनौर रेफर किया गया जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को ऋषिपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पड़ताल के लिए पुलिस को बिजनौर भेजा गया है। ऋषिपाल के परिजनों की ओर से यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें