फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क ठीक कराने के आश्वासन पर तौल शुरू कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। गांव शरीफपुर के निकट गन्ने से लदा बिलाई शुगर मिल जा रहा एक ट्रैक्टर ट्राला पलट जाने से कई राहगीर उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सड़क ठीक कराने की मांग को लेकर किसानों ने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के साथ मिल के कांटे पहुंचकर तौल लिपिक का घेराव कर तौल बंद करा दी।
विज्ञापन

बिलाई शुगर मिल का क्षेत्र के गांव ताहरपुर में गन्ना क्रय केंद्र लगा है। इस कांटे से मंगलवार की शाम ट्रैक्टर ट्राला गन्ना लादकर गांव शरीफपुर के निकट होकर नहर की पटरी के किनारे जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिल को जाता गन्ने से लदा ट्रैक्टर ट्राला नहर की पटरी का रास्ता जर्जर होने के कारण अचानक पलट गया। वहां से गुजर रहे कई राहगीर व किसान ट्रैक्टर ट्राले की चपेट में आने से बाल-बाल बच गये। आक्रोशित लोगों को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। बुधवार की सुबह राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष वेदप्रकाश की अगुवाई में उदयवीर सिंह, धर्मेंद्र सैनी, कमल सिंह, कपिल कुमार, यशपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, राजपाल सिंह, राजीव, नरेश कुमार आदि किसान बिलाई शुगर मिल के उक्त कांटे पर पहुंचे। आक्रोशित किसानों ने तौल लिपिक का घेराव कर जमकर हंगामा किया और तौल बंद करा दी। संगठन के नेता वेदप्रकाश सिंह ने कहा कि शरीफपुर नहर की पटरी का बाईपास मार्ग कई महीनों से जर्जर पड़ा है। इससे कई किसानों के वाहन इस मार्ग पर पलट चुके हैं। उन्होंने इस मामले में मिल अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। मिल अधिकारियों द्वारा मार्ग का दुरुस्त कराने का आश्वासन मिलने पर किसान शांत हो गये और तौल चालू करा दी। किसानों के हंगामे के दौरान करीब एक घंटा तौल बंद होने से गन्ने से लदे वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें