फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल से तीन दवाईयों की सैंपिल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर (ब्यूरो) । जिला सहारनपुर में सरकारी दवाइयों के नमूने फेल होने बिजनौर में भी औषधि विभाग जाग गया है। विभाग की टीम ने जिला महिला अस्पताल से तीन दवाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। डीआई आशुतोष मिश्रा ने बताया कि सहारनपुर के सरकारी अस्पताल की कई दवाइयों के नमूने जांच में फेल हुए हैं। यह सभी दवाइयां बिहार राज्य से सप्लाई हुई थी। इसी के आधार पर जिला महिला अस्पताल से ब्लड रोकने की ईबै-बीस, दर्द रोकने के लिए ऍसेक्लोफेनॅक और गर्भावस्था में दर्द बढ़ाने की मीड्रोक्सीप्रोजस्ट्रोश दवाई के लिए नमूने लिए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। जांच में नमूने फेल होने पर दवाई कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें