फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने प्रदेश को छला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बिजनौर। प्रदेश के ऊर्जा व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि अखिलेश यादव ने परिवार और प्रदेश दोनों से छल किया है। कांग्रेस, बसपा और सपा ने देश और प्रदेश को लूटा है। इनको जनता के बीच जाकर वोट मांगने का भी हक नहीं है। निकाय चुनाव छोटा चुनाव नहीं है। सभी कार्यकर्ता गिले शिकवे मिटाकर प्रत्याशियों को जी जान से चुनाव लड़ाएं।
विज्ञापन

एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जिन्होंने भी भेदभाव की राजनीति की है जनता ने उन्हें नकार दिया है। कांग्रेस, सपा व बसपा ने हमेशा देश और प्रदेश को लूटा है। जिस जिले से गंगा बहती है वहां के नागरिकों को साफ पानी तक नहीं मिल पाया। जनता ईवीएम मशीन का बटन दबाकर ऐसे नेताओं को सबक सिखाती है। कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। नगरीय क्षेत्र के विकास के लिए भी भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया है। प्रदेश सरकार ने तो छह महीनों में ही चुनावी संकल्प पत्र के 80 प्रतिशत वादों पर काम शुरू कर दिया है। जिला बार के पूर्व अध्यक्ष व नीता अग्रवाल के पति एसके बबली ने कहा कि पिछले पांच साल में बिजनौर नगर पालिका में 113 करोड़ रुपये आए, लेकिन कुछ विकास नहीं हुआ। सभी पैसा लोगों की जेब में गया। वे जनता का पैसा जनता की सेवा में लगाएंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया व संचालन विनय राणा ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष डा.तेजपाल वर्मा, राजीव अग्रवाल, राममोहन अग्रवाल, डा.नवनीत गर्ग, डा.बीरबल सिंह, सीताराम राणा, डा.भुवनेंद्र चौधरी, प्रमोद चौहान, मानव सचदेवा, सार्थक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें