फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने टीम ने गांव में जाकर बीमार लोगों का परीक्षण कर उपचार कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने बख्शनपुर में लगाया कैंप
विज्ञापन

धामपुर। गांव बख्शनपुर में सीएमओ राकेश मित्तल ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ दौरा किया। इस दौरान लगाए गए कैंप में 350 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां बांटी गईं। उधर, गांव चाकरपुर के ग्रामीणों ने गांव में कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सीएमओ के आदेश पर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर रोकथाम के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया। पीएचसी प्रभारी डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि गांव में पिछले दिनों एक किशोर की मौत हो गई थी। बुखार से गांव में दर्जनों ग्रामीण पीड़ित हैं। गांव में गंदगी फैली हुई है। हालांकि टीम के कहने के बाद रविवार को प्रधान ने गंदगी से अटे नालियों की सफाई भी कराई। बीमार लोगों की रक्त स्लाइड बनाई गई। उधर, नहटौर ब्लाक के गांव भवानीपुर, चाकरपुर में भी इस समय काफी लोग बुखार से ग्रसित हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि वह कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर बीमार लोगों का परीक्षण करना दायित्व नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें