फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन नही भरा गया कोई पर्चा , केवल खरीदे गए पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। निकाय चुनाव की नामजदगी के पहले दिन कोई पर्चा नही भरा गया। बिजनौर, हल्दौर नगर पालिका व झालू व मंडावर नगर पंचायत में 61 वार्ड सदस्यों व तीन अध्यक्ष पद के दावेदारों ने अपने पर्चे खरीदे ।
विज्ञापन

बिजनौर के आरजेपी इंटर कालेज में बिजनौर , हल्दौर नगर पालिका के अलावा झालू व मंडावर नगर पंचायत के नामांकन पत्र भरे जाने है। पहले दिन कालेज में गहमागहमी का माहौल रहा। पर्चे खरीदने के लिए वार्ड सदस्य के साथ अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले आते जाते रहे। दिनभर पर्चे खरीदने का काम चलता रहा। पहले दिन 61 पर्चे वार्ड सदस्यों का चुनाव लड़ने वाले व तीन पर्चे अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले दावेदारों ने खरीदे। एसडीएम सतेंद्र कुमार के मुताबिक पहले दिन कोई पर्चा नहीं भरा गया। केवल पर्चे खरीदे गए र्है।
सदस्य पद के लिए 15 पर्चे बिके
नगीना। नगीना के हिंदू इंटर कालेज में नगर पालिका परिषद नगीना व नगर पंचायत बढ़ापुर के लिए अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए पर्चे खरीदने शुरू हो गए है। पहले दिन नगीना में सदस्य पद के लिए 15 नामांकन पत्र खरीदे गए है।
विज्ञापन

एसडीएम उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि नगीना नगर पालिका के नामांकन पत्र खरीदने के के लिए चार व बढ़ापुर के लिए दो कक्षों में व्यवस्था की गई है। पहले दिन पर्चे खरीदने वाले काफी उत्साहित रहे। पहले दिन नगर पालिका नगीना व बढ़ापुर के अध्यक्ष पद के लिए कोई भी नामांकन पत्र नही बिका, जबकि नगीना में सदस्य पद के लिए 15 नामांकन पत्र खरीदे गए है। बढ़ापुर में सदस्य पद के लिए कोई नामांकन पत्र नही खरीदा गया है। एसडीएम उमेश कुमार मिश्र, सीओ महेश कुमार सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
चांदपुर अध्यक्ष पद के लिए छह व नूरपुर के लिए एक पर्चों खरीदा
चांदपुर। एसडीएम चांदपुर वीके सिंह ने बताया कि चांदपुर तहसील में निकाय चुनाव संबंधित व्यवस्थाएं की गई हैं। पहले दिन चांदपुर के अध्यक्ष पद के लिए छह व नूरपुर के लिए एक पर्चा खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था की गई है।
धार्मिक स्थल में बने बूथ को हटाने की मांग
बिजनौर। बिजनौर शहर के वार्ड 22 के लोगों ने धार्मिक स्थल से मतदान बूथ हटाए जाने की मांग की है। एसडीएम को दिए गए पत्र में तसलीम, शफीक, शहजाद, गुलाब आदि का कहना है कि वार्ड 22 के मोहल्ला कस्सावान तथा जाटान के बूथ संख्या 74से 77 तक धार्मिक स्थल रविदास मंदिर में स्थित हैं। चुनाव आयोग के बूथ किसी धार्मिक स्थल में नही बनाने के निर्देश हैं। मतदेय स्थल को पुरानी तहसील या रण विजय भान सिंह इंटर कालेज में स्थानांतरित किया जाए। बूथ को चुनाव लड़ने वाले एक दावेदार ने फायदा उठाने के लिए बनवाया है, जो गलत है। बूथ को हटाकर कहीं और बनाने की मांग की है। गुलाब सिंह के मुताबिक वह वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें