फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बुखार से छह माह के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। मौसम करवट बदल रहा है। लेकिन बुखार को प्रकोप नहीं थम रहा। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में रविवार को जानलेवा बुखार से छह माह के मासूम की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गांव सिहाली जागीर निवासी दिलशाद के छह माह का बेटा जोहान पिछले तीन दिन से बुखार में तप रहा था। गजरौला के ही एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। शनिवार की रात जोहान की अचानक हालत बिगड़ने लगी। जब तक चिकित्सक कुछ समझ पाते। मासूम ने दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि इससे पूर्व भी बुुखार से दो बच्चों की मौत हो चुकी है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस ओर से पूरी तरीके से खामोश बैठा हुआ है। गांव के लोगों ने गंदगी को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चारों ओर गंदगी फैली हुई है। जिससे संक्रामक रोग फैल रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में आरिफ, कपिल, ज्ञान, इमरान, जाहिद, परवेज, राजेंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें