बिजनौर। वीर कुंवर इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनोलॉजी के बीटेक और पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों ने पराग डेरी का शैक्षिक भ्रमण किया।
विद्यार्थियों ज्ञानप्रकाश यादव, ब्रजेश राणा, दीपक कुमार, अली वारिस, रवि कुमार, रजत मलिक, हिमांशु कुमार, शुभम कुमार, कुलदीप शर्मा ने दुग्ध संबंधी उपकरणों और रेफ्रिजरेशन प्रणाली का अध्य्यन किया। रजत ठाकुर, शुऐब चौधरी, मानसी चौधरी, रचित कुमार, शिवम कुमार, आकाश कुमार, जैनब, रिंकी आदि ने इलेक्ट्रोनिक और कंप्यूटर उपकरणों की जानकारी ली। डेरी से जुड़े शेर सिंह ने विद्यार्थियों को अनेक जानकारी दी। इस दौरान कॉलेज के कोर्डिनेटर राजीव कुमार, प्रोफेसर विनीत कुमार, अंकुर त्रिवेदी, स्वाति राठी आदि मौजूद रहे।
विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम दिखाया
बिजनौर। बीआईटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘यंग इंडिया न्यू इंडिया’ के अंतर्गत संबोधन का सजीव प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया । कार्यक्रम शिकागो में स्वामी विवेकानंद ने 11 सितंबर 1892 को दिए गए भाषण की वर्षगांठ के मौके पर आयोजित हुआ था। इस दौरान संस्थान निदेशक डॉ. आरसी सोनी, डीन डॉ. राघव मेहरा और पुष्पनील वर्मा सहित शिक्षक मौजूद रहे।