वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के संस्थापक सदस्य सम्मानित
नजीबाबाद, 18 अगस्त
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने संस्थापक सदस्य एवं सेवानिवृत्त शिक्षक शेखरचंद शर्मा को सम्मानित किया। इस मौके पर कवियों ने सामाजिक सरोकारों और बदलते परिवेश पर रचनाएं प्रस्तुत कीं।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से ब्राह्मण धर्मशाला में समारोह आयोजित किया गया। समिति अध्यक्ष राजेंद्र त्यागी, महामंत्री जितेंद्र कक्कड़ ने शेखरचंद शर्मा को शॉल ओढ़ाकर एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि बलवीर सिंह वीर, विशिष्ट अतिथि इक्तदान हुसैन जैदी को भी समाज के प्रति उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
विजय कुमार माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कर भावविभोर किया। जितेंद्र कक्कड़ ने आजादी की लड़ाई में सभी का योगदान है..., घनश्याम चौहान ने हम दुनिया के नक्शे से तेरा नामों निशां मिटा देंगे..., मनमोहन गुप्ता ने जिंदगी में जाने कितने फूल खिलते हैं..., जयपाल रसिक ने भारत माता चाहती, अपने गौरव मान को... रचना पेश की। इससे पहले जयप्रकाश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। समारोह में महेंद्र गोयल, अशोक स्नेही, ओमप्रकाश गोयल, अशोक सविता, मनोज त्यागी, इंद्रदेव भारती, एजाजुल हसन जैदी, बुद्घदेव शर्मा, जयप्रकाश जौली, शेर हुसैन उर्फी आदि उपस्थित रहे।