फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशवासियों को गंगा स्वच्छता के लिए आना होगा आगे-चेतन चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर।
विज्ञापन

खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ही नहीं बल्कि देशवासियों को भी आगे आना होगा। हमें गंगा की शक्ति पहचाननी होगी, वह सभी मनोकामना पूर्ण करती है।
शुक्रवार की शाम हरिद्वार से नमामि गंगे जागृति यात्रा बिजनौर पहुंची। शनिवार की दोपहर कलक्ट्रेट से होमगाड़ोर्ं ने शहर में जागृति यात्रा निकाली, जो काकरान वाटिका में जाकर संपन्न हुई। यहां आयोजित सम्मेलन में खेल मंत्री चेतन चौहान ने लोगों से गंगा को स्वच्छ बनाने का संदेश गांव-गांव एवं शहर-शहर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया और मुख्यमंत्री भी इस योजना पर तेजी से काम कर रहे है। उन्होंने बताया कि गंगा किनारे बसे गांव के प्रधान और जिम्मेदार लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। वह युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत युवा मंगल दल से युवाओं को जोड़कर 20-20 की समिति बनाएंगे, जो गंगा स्वच्छता अभियान में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर ने कहा कि यात्रा नौ अगस्त से लखनऊ से शुरू हुई है और छह सितंबर को लखनऊ में ही समापन होगा। यह यात्रा होमगार्ड को इतिहास के पन्नों में दर्ज कराएगी। बिजनौर से यात्रा मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गई। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता, राजनेता और होमगार्ड्स अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, सीडीओ डा. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसडीएम सत्येंद्र सिंह, डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार, डीआईजी मेरठ रजनी उपाध्याय, मंडलीय कमांडेंट मुरादाबाद पीयूष कांत, कंपनी कमांडर राजन आर्य और मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें