फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक दरोगा के परिजनों को आर्थिक मदद का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में दरोगा सहजोर सिंह मलिक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया। दरोगा की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

गांव नारायणपुर खादर में हुई संगठन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बालावाली चौकी इंचार्ज सहजोर सिंह मलिक ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी कार्य किया। वे हर क्षेत्रवासी से अच्छा व्यवहार करते थे। जिलाध्यक्ष मुकेश दहिया ने दरोगा के कातिलों को जल्दी ढूंढकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही पुलिस को हत्याकांड के खुलासे के लिए हर संभव मदद करने की बात कही गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल सिंह और संचालन अजय कुमार ने किया। बैठक में मुकेश कुमार, चक्रवर्ती, नरेंद्र सिंह, रमेश सैनी, रामनाथ सिंह, खलील, तिलकचंद, ब्रजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें