फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका संग फरार हुए युवक के नवजात जुड़वां बेटों की सांस थमीं

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन लगे रहे तलाश करने में, बच्चों की नहीं हुई देखभाल, नवजात भाइयों की मौत से टूटे परिजन, बुरा हाल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
हसनपुुर कोतवाली क्षेत्र में नवजात जुड़वां बेटों को छोड़ प्रेमिका के साथ फरार हुए युवक का पता नहीं चला है। इधर परिजन और रिश्तेदार उसकी तलाश करते रहे, उधर सही से देखभाल नहीं हो पाने के कारण दोनों नवजात बेटे दुनिया को अलविदा कह गए। परिवार वाले सदमें में हैं।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली के रुखालू गांव का डेयरी संचालक युवक दस दिन पूर्व सात दिन के जुड़वां बेटों और जच्चा पत्नी को अस्पताल में छोड़ कर भाग गया था। वह गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली प्रेमिका को भगा ले गया है। दस दिन बाद भी डेयरी संचालक युवक का पता नहीं चला है। परिजनों और रिश्तेदारों ने सभी जान पहचान और दोस्तों के यहां जानकारी कर ली। इधर परिजन और रिश्तेदार प्रेमिका को लेकर भागे युवक को ढूंढ़ने में लगे रहे, उधर नवजात जुड़वां बेटों के साथ जच्चा अस्पताल में भर्ती रही। यहां उसकी कोई देखभाल करने वाला नहीं था। जिस पर गांव के लोग जच्चा को घर ले आए। नवजात जुड़वां भाइयों की हालत बिगड़ती गई। उपचार के अभाव में सोमवार को शाम दोनों भाइयों की मौत हो गई। इधर परिजन इस अफसोस में थे कि शादीशुदा बेटा युवती को लेकर भाग गया है। उनकी इज्जत मिट्टी में मिल गई है। उधर नवजात जुड़वां भाइयों की देखभाल नहीं होने के कारण सांस थम गईं। इससे परिजन टूट गए हैं। मोहल्ले के लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। नवजात बच्चों की मौत के लिए उनके पिता को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें