फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की शिकायत पर जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध निर्माण की जांच
विज्ञापन

के लिए टीम बनाई
अमर उजाला ब्यूरो
नजीबाबाद (बिजनौर)।
मालन नदी के पुल के निकट ग्राम पंचायत और नदी की भूमि पर अवैध निर्माण की जांच के लिए राजस्व विभाग ने टीम गठित की है। मुख्यमंत्री को सपा विधायक की ओर से भेजी गई शिकायत पर राजस्व सचिव ने नजीबाबाद प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है।
मुख्यमंत्री के संदर्भ से हरिद्वार मार्ग पर मालन नदी के पुल के निकट अवैध निर्माण की जांच को लेकर प्रशासन परेशान है। क्षेत्रीय विधायक हाजी तसलीम अहमद ने मुख्यमंत्री को अवैध निर्माण की शिकायत 21 मई 2017 को भेजी थी। इसमें मालन नदी के पुल के निकट अलीपुरा मौजा में परवेज खां द्वारा ग्राम पंचायत और मालन नदी की भूमि पर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया गया था। मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत पर राजस्व सचिव ने गंभीरता से लेकर प्रशासन को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने प्रकरण की जांच के लिए राजस्व विभाग की टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनियमित क्षेत्र ने नक्शा पास न होने का तर्क दिया है, लेकिन निर्माण कार्य बिना नक्शे कैसे हुआ, विभाग के पास इसका कोई जवाब नहीं है। राजस्व विभाग की टीम की ओर से नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी जांच में जुटे हैं। प्रथम दृष्टया राजस्व विभाग इस जांच में जुटा है, जिस भूमि पर निर्माण हुआ है, वह निजी है, ग्राम समाज की या मालन नदी की है। फिलहाल जांच में गडरियान निवासी विजय शर्मा एड. द्वारा 0.169 हेक्टेयर भूमि का बैनामा किए जाने की पुष्टि हुई है। निर्माण कितनी भूमि में है, यह जांच का मुख्य बिंदु है। राजस्व विभाग के अनुसार, फिलहाल निर्माण कार्य रोककर जांच कराई जा रही है।
- विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजी थी शिकायत, राजस्व सचिव ने प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें