फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांप के काटने से युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर) (ब्यूरो)। गांव मुहम्मदपुर राजोरी में चार दिन पहले एक युवक को सांप ने काट लिया था। मंगलवार देररात युवक ने दम तोड़ दिया। गांव के घसीटा सिंह ने बताया कि उसका पुत्र नन्हे (24 वर्ष) चार दिन पहले खेत में काम करने गया था। नहर की पटरी के किनारे बैठे सांप पर उसका पैर पड़ गया। सांप ने उसके पैर में काट लिया। उसने परिजनों को जानकारी दी। अस्पताल ले जाने के बजाय वे नीम-हकीमों व झाड़-फूंक करने वालों के पास पहुंच गए। इन सभी ने उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। मंगलवार को परिजन उसे चिकित्सक के यहां ले जा रहे थे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसकी एक माह पहले ही शादी हुई थी। उसे रामगंगा नदी के किनारे दफना दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें