फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये क्विंटल मांगा गन्ना मूल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
500 रुपये क्विंटल मांगा गन्ना मूल्य
विज्ञापन

बिजनौर। किसानों की अनेक समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने हाथ में पराली व गन्ना लेकर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट परमानंद झा को सौंपा।
जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान के नेतृत्व में कांग्रेसी हाथों में गन्ना, पराली, तख्ती लेकर प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का शोषण लगातार बढ़ रहा है। सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। कभी नमी तो कभी कोई और बहाना बनाकर किसानों का धान लौटाया जा रहा है। धान के वजन में भी घटतौली की जा रही है। किसान अपना धान बाजार में 1100-1200 रुपये प्रति क्विंटल पर बेचने को मजबूर हो रहे हैं। कहा कि किसानों को पिछले साल का गन्ना बकाया भुगतान अब तक नहीं दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान अपने भुगतान के लिए परेशान घूम रहे हैं। कहा कि प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर है। दुष्कर्म की समस्या बहुत आम हो गई है। बेटियां रात को अकेले घर के बाहर जाते हुए भी डर रही हैं। भाजपा नेता अपराधियों को पकड़वाने के बजाए खुलेआम उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। ऐसी किसान, मजदूर विरोधी सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। राज्यपाल से धान की खरीदारी सही तरह से कराने, बिजली की बढ़ी दर पर वापस कराने, गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल कराने की मांग की गई। इस दौरान मुनीश त्यागी, नजाकत अलवी, अवनीश ठाकुर, मीनू गोयल, हुमायूं बेग, पूर्व मंत्री ओमवती, योगेश शर्मा, नईम शाह, डा. ओमप्रकाश सिंह, कुलमणि त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें