ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन खरीदने को दिए 50 लाख
बिजनौर। बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के विधान परिषद सदस्य डॉ हरी सिंह ढिल्लो ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन खरीदने के लिए विकास निधि से 50 लाख रुपये की धनराशि दी है। उन्होंने यह धनराशि बरेली मुरादाबाद मंडल के सभी जनपदों में समान रूप से भेजने को कहा है, ताकि कोरोना मरीजों को राहत मिल सके।
बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के विधान परिषद सदस्य डॉ हरी सिंह ढिल्लो कोरना मरीजों की सहायता के लिए आगे आए हैं। डॉ. हरी सिंह ढिल्लो ने विकास निधि से 50 लाख रुपये की धनराशि कोरोना पीड़ित मरीजों के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन खरीदने के लिए मुख्य विकास अधिकारी अमरोहा को दी है । उन्होंने पत्र में कहा है कि यह धनराशि मुरादाबाद बरेली मंडल के सभी 9 जनपदों में समान रूप से भेजी जाए, जिसमें बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर आदि जनपद शामिल हैं। इससे पहले भी विधान परिषद सदस्य डॉ हरि सिंह ढिल्लो ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर ऐसे शिक्षक जो कोरोना बीमारी के चलते मृत्यु हो गई है उनके परिवारों की आर्थिक सहायता की मदद करने की मांग कर चुके हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दो मई को प्रस्तावित मतगणना भी स्थगित करने की मांग की है।