फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरकातपुर क्रय केंद्र पर 50 किलो की घटतौली मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादरपुर क्रय केंद्र पर 50 किलो की घटतौली मिली
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना विभाग की जांच में बरकातपुर चीनी मिल के एक क्रय केंद्र पर 50 किलो की घटतौली पकड़ी गई। एक अन्य क्रय केंद्र का तौल लिपिक गन्ना विभाग की टीम को देखकर भाग गया। दोनों तौल लिपिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने अपर सांख्यिकी अधिकारी विकल भारती के साथ बरकातपुर चीनी मिल के गांव बहादरपुर में क्रय केंद्र पर छापा मारा। वहां तौल लिपिक अवनीश कुमार गन्ना तुलवा रहा था। डीसीओ सिंह ने अपनी गाड़ी कांटे पर खड़ी कराकर वजन कराया, तो वजन 16.70 क्विंटल आया। कांटे पर गाड़ी के साथ चार क्विंटल के बाट रखे गए तो वजन 20.70 क्विंटल आने के बजाए 16.20 क्विंटल आया। एक क्विंटल वजन कम किया गया, तो वजन 19.20 क्विंटल आया। 50 किलो की घटतौली मिली। इसके बाद टीम अलीपुर नंगला क्रय केंद्र पर छापा मारने पहुंची, तो तौल इंचार्ज दीपक भाग गया। डीसीओ यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों तौल लिपिकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अपर आयुक्त (चीनी) को पत्र लिखा जा रहा है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें