पांच दिन में हो गई चार लोगों की हत्या
बिजनौर। जनपद बिजनौर में पांच दिन के भीतर चार लोगों की हत्या ने पुलिस को हिलाकर रख दिया। गत नौ जनवरी की रात गंज दारानगर में शराब पीने के दौरान ममेरे फुफेरे भाई सुक्खे और प्रेम की शराब पीने के दौरान बल्ली से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनो की हत्या करने के आरोप में गांव गंज दारानगर निवासी नरेंद्र उर्फ नन्हे को गिरफ्तार किया था। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में नरेंद्र ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। अब मंगलवार को गांव बांकपुर के दो भाई शुभम और आशीष की हत्या कर दी गई।