बिजनौर में मुख्य बाजार के पास खुली दुकानें।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जिले के 45 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 1487 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2187 हो गई है। इनमें से 1616 लोग कोरोना को शिकस्त दे चुके हैं और 25 लोगों ने मौत हो चुकी है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 546 हैं।
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार जिले से अब तक 85 हजार 392 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं और अब तक 83 हजार 187 जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें 2187 पॉजिटिव और 81 हजार नेगेटिव शामिल हैं। बुधवार को कुल 45 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 1487 नेगेटिव आए। वर्तमान में 2205 जांच रिपोर्ट का अभी इंतजार है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में ब्लॉक मोहम्मदपुुर देवमल के 28, किरतपुर विकास खंड क्षेत्र के छह, कोतवाली देहात ब्लॉक क्षेत्र के पांच, हल्दौर, नूरपुर, अल्हैपुर विकास खंड इलाके के दो-दो मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।