43 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे
नजीबाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नजीबाबाद में 43 जोड़ों के विवाह संपन्न हुए।
खंड विकास कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम परियोजना निदेशक एवं खंड विकास अधिकारी विजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी एडीओ समाज कल्याण हेमंत कुमार की उपस्थिति में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार, भाजपा नेता तरुण राजपूत, मास्टर रमेश सिंह, राजन टंडन, चौधरी ईशम सिंह, विक्रम सिंह, रितेश सैन खोबे ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार, परिव्राजक दिनेश कुमार चौबे ने गायत्री मंत्रोच्चारण और हवन में आहुति के साथ 36 हिंदू जोड़ों के विवाह संपन्न कराए। सात मुस्लिम जोड़ों के भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ड्वाकरा हॉल में निकाह कराए गए सामूहिक विवाह में एडीओ आईएसबी रूपचंद, सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत जसवंत सिंह, एडीओ कृषि श्याम सिंह, विक्रम सिंह, गायत्री परिवार के हरीश शर्मा, कामेश शर्मा, पुष्पा शर्मा, कृष्णकांता गोयल, सुमन वर्मा तथा ब्लॉक कर्मचारियों ने सहयोग किया।