फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। भाकियू की मासिक पंचायत में गन्ना भुगतान 14 दिनों के अंदर देने, स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने सहित कई समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने किसान हित की लड़ाई एकजुट होकर लड़ने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। चीनी मिलें गन्ने का भुगतान 14 दिनों में करने में असफल रही हैं। स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट अभी तक लागू नहीं की जा सकी है। विद्युत व्यवस्था में सुधार लाने, किसान सहकारी समिति को शनिवार में भी खोले जाने, किसानों को फसल बुवाई के लिए खाद उपलब्ध कराने, खस्ताहाल नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे की मरम्मत कराने सहित अनेक समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान किसानों ने किसान हित की लड़ाई एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया। अवनीश कुमार के संचालन में आयोजित मासिक बैठक में चौधरी बलराम सिंह, चौधरी रुकन सिंह, ठाकुर गजेंद्र सिंह, बाबूराम तालान, सरदार इकबाल सिंह, होशियार सिंह, सत्यपाल सिंह, ओमप्रकाश, शेर सिंह, हुकम सिंह, करण सिंह, नितिन, वीरेश, शरीफ, हनीफ, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें